आईटीजीओए चुनाव- अजय कुमार अध्यक्ष, सुनील वैष्णव बने रीजनल सेक्रेटरी:आयकर अधिकारियों की नई टीम घोषित: ट्रांसफर-पोस्टिंग में पारदर्शिता का वादा

आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ (ITGOA) के जयपुर में हुए 24वें द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सोमवार को जोधपुर आयकर भवन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण और स्वागत समारोह आयोजित हुआ, जिसमें अधिकारियों के हितों की रक्षा और कामकाज में पारदर्शिता का संकल्प लिया गया। 300 से अधिक ऑफिसर्स ने लिया हिस्सा जयपुर में 9 और 10 जनवरी को संपन्न इस अधिवेशन में राजस्थान के सभी जिलों से आए 300 से अधिक राजपत्रित अधिकारियों ने भाग लिया। अधिवेशन के दौरान राजस्थान के विभिन्न पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न हुए। इसमें जोधपुर, बीकानेर और पाली/अजमेर संभाग के कुल 16 जिलों के लिए अजय कुमार को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, सुनील वैष्णव को क्षेत्रीय सचिव, राम किशोर सुथार को अतिरिक्त सचिव और नरेंद्र सांखला को एग्जीक्यूटिव मेंबर निर्वाचित किया गया है। ट्रांसफर-पोस्टिंग में रहेगी पारदर्शिता नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयकर कार्यालय, जोधपुर में आयोजित किया गया। इसके बाद शाम 4 बजे आयकर विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में स्वागत समारोह हुआ। इस मौके पर ITGOA के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि नई कार्यकारिणी आयकर अधिकारियों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेगी। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि भविष्य में होने वाली ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी। असंतुलन व ‘एडिशनल चार्ज’ की भरमार; करेंगे संघर्ष नवनिर्वाचित क्षेत्रीय सचिव सुनील वैष्णव ने अपने उद्बोधन में अधिकारियों पर बढ़ रहे वर्कलोड और पोस्टिंग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। वैष्णव ने कहा कि स्वीकृत पदों के मुकाबले कार्यरत अधिकारियों के असंतुलन और अधिकारियों के पास ‘एडिशनल चार्ज’ की भरमार है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस असंतुलन को दूर करने के लिए यूनियन प्रयास करेगी और यदि इसके लिए संघर्ष भी करना पड़ा, तो पीछे नहीं हटेंगे। पूर्व पदाधिकारियों ने किया स्वागत समारोह में जोधपुर चैप्टर के पूर्व सचिव शेख अहमद अली, राकेश घीया, बी.एस. माथुर, पूनाराम चौधरी, शांतिचंद लोढ़ा और कैलाश कांकाणी सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और नई टीम का स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *