आग की चपेट में आने से वृद्धा की मौत:मंडी में मकान के रसोई घर में लगी आग, प्रशासन ने दी आर्थिक सहायता

मंडी जिले सुंदरनगर के घिड़ी क्षेत्र में रविवार देर रात एक मकान की रसोई में आग लगने से 85 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। यह घटना बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले कुशला गांव में हुई। बता दे कि मृतका की पहचान हिमी देवी पत्नी के रूप में हुई है। वह मंडी जिले के चच्योट तहसील के गांव भरमोढ, डा. सिलहनू की निवासी थीं और अपने दामाद परस राम उर्फ कालू राम के पास कुशला गांव में रह रही थीं। आग से जली वृद्धा बता दे कि रात के समय अचानक रसोई घर में आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आने से वृद्धा पूरी तरह जल गईं।आगजनी की यह घटना इतनी भयंकर थी कि महिला का अधिकतर शरीर जल गया। इस हादसे में रसोई सहित 5 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। किसी पर भी संदेह नहीं जताया पुलिस के अनुसार, इस हादसे को लेकर किसी पर भी संदेह नहीं जताया गया है। मामले की जांच के लिए आर एफएसएल टीम मंडी को मौके पर बुलाया गया है। टीम द्वारा निरीक्षण के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों को दी आर्थिक सहायता एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीएम अमर नेगी और तहसीलदार अंकित ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपए की राहत प्रदान की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *