कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया:हेरोइन चिट्टा बरामद; आरोपी पर NDPS एक्ट में केस दर्ज

नूरपुर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 9 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 12 जनवरी 2026 को नूरपुर थाना क्षेत्र के भड़वार में नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर वैभव उर्फ अमन को रोका, जो गांव थरोट, डाकघर चढ़ी, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) का निवासी है। तलाशी लेने पर उसके पास से 9 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी पर केस दर्ज आरोपी वैभव उर्फ अमन के खिलाफ नूरपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक शातिर और अभ्यस्त अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी धर्मशाला थाने में 6.5 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61 और 85 के तहत केस दर्ज है। पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान सख्ती से जारी रहेगा और नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *