बाला बच्चन को सांत्वना देने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:पूर्व गृह मंत्री की बेटी को दी श्रद्धांजलि, सड़क हादसे में इंदौर में हुई थी मौत

नगरीय प्रशासन एवं आवास कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सोमवार शाम को पूर्व गृहमंत्री और राजपुर विधायक बाला बच्चन की पुत्री प्रेरणा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास स्थान ग्राम कासेल पहुंचे। उन्होंने बच्चन परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कासेल पहुंचने से पहले, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का काफिला जुलवानिया पहुंचा। यहां जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद विजयवर्गीय ग्राम कासेल के लिए रवाना हो गए। कैलाश विजयवर्गीय ने इस अवसर पर कहा कि विधानसभा में हमारे साथी राजपुर विधायक बाला बच्चन के यहां यह हृदय विदारक घटना हुई है। मैं विशेष रूप से बाला बच्चन के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने आया हूं, मेरा कोई दूसरा कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और कांग्रेस को हम सिर्फ चुनाव के समय ही मानते हैं, बाकी हम सब एक हैं। विजयवर्गीय ने बाला बच्चन के साथ अपनी पुरानी मित्रता का भी जिक्र किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अजय यादव, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व सांसद सुभाष पटेल, भाजपा नेता अंतर सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, अंजड़ नप अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती, वीरेंद्र सिंह दरबार, विजय अग्रवाल, राजेंद्र भावसार, बंटी बंसल, जिला सहकोषाध्यक्ष जीतू यादव, जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी नवीन गुप्ता, जुलवानिया मंडल अध्यक्ष गोलू यादव, राजपुर मंडल अध्यक्ष कृष्णा धनगर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *