कटनी: सब्जी विक्रेता महिला से दुष्कर्म:पुलिस पर मामला दबाने का आरोप, पीड़िता न्याय के लिए एसपी दफ्तर पहुंची

कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र में पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। एक सब्जी विक्रेता महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया, लेकिन सात दिन बाद भी पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज नहीं किया। न्याय की आस में पीड़िता सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता द्वारा एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 5 जनवरी की है। महिला हमेशा की तरह बरही थाना अंतर्गत ग्राम गैरतलाई में सब्जी बेचने गई थी। दोपहर करीब 12:00 बजे गांव का निवासी वकील चौधरी अपनी कार लेकर वहाँ पहुंचा। कार से लेकर गया आरोपी महिला का आरोप है कि आरोपी वकील चौधरी ने उसे जबरन कार में खींच लिया और अपने सुनसान घर ले गया। वहाँ ले जाकर आरोपी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं। पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर वहाँ से भागी और एक अन्य महिला के मोबाइल से डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता का आरोप है कि घटना की रात करीब 11:00 बजे जब वह बरही थाना पहुँची, तो पुलिस ने दुष्कर्म से संबंधित मामला दर्ज करने में आनाकानी की। पुलिस आरोपी वकील चौधरी को पकड़कर थाने तो लाई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे छोड़ दिया गया। जिम्मेदार बोले- एक्शन लेंगे इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि एक महिला द्वारा दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी है। घटना लगभग एक सप्ताह पुरानी है। महिला को महिला थाने लाया गया था, जहाँ महिला अधिकारियों की उपस्थिति में उनके बयान दर्ज किए गए और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। हालांकि, बयान के दौरान महिला ने बलात्कार से संबंधित किसी भी तथ्य का उल्लेख नहीं किया, बल्कि केवल मारपीट की घटना की जानकारी दी। इसी आधार पर बरही थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *