युवकों ने व्यापारी को दुकान में घुसकर पीटा:दमोह में उधारी मांगने पर की मारपीट, CCTV आया सामने

दमोह देहात थाना क्षेत्र के जबलपुर नाका चौकी इलाके में उधारी के पैसे मांगने पर एक ऑटो पार्ट्स व्यापारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोमवार शाम को सामने आया है, जिसमें कुछ युवक दुकान के अंदर घुसकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित व्यापारी मोहसिन खान ने बताया कि जबलपुर बाईपास पर उसकी ऑटो पार्ट्स की दुकान है। उसने यादव परिवार से उधारी के पैसे मांगने के लिए फोन किया था। रविवार रात जब वह अपनी दुकान में बैठा था, तभी आकाश यादव, जतिन यादव और सौरभ यादव वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई घटना वीडियो में चार से पांच युवक व्यापारी को पीटते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा, लेकिन शुरुआती तौर पर पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस की कार्रवाई और बयान जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रसीता कुर्मी ने बताया कि उन्होंने पीड़ित को चौकी बुलाया है। पीड़ित ने शाम को आकर बयान दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही व्यापारी की ओर से लिखित शिकायत मिलेगी, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *