टोंक में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़:बीजेपी जिलाध्यक्ष के साथ नेता-कार्यकर्ता भी दौड़े; स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई

युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर सोमवार को टोंक में स्वदेशी संकल्प दौड़ हुई। यह दौड़ पटेल सर्किल से शुरू हुई। दौड़ में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान समेत कई बीजेपी नेता और कार्यकर्ता दौड़े। भाजपा जिलाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा- इस दौड़ का उद्देश्य विद्यार्थियों में युवा चेतना, देशभक्ति तथा आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना है। यह दौड़ एकता, दृढ़ संकल्प तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सामूहिक भूमिका का प्रतीक बनी है। इसका उद्देश्य युवाओं में खेल, फिटनेस एवं युवा-केंद्रित गतिविधियों के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को फिर से सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा- स्वामी विवेकानंद का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर अग्रसर है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाएं। इस अवसर पर जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष बबलू टैंकर,राजेश शर्मा,जिला मंत्री तरुण टिक्कीवाल,नीलिमा आमेरा,बीना छामुनिया,कमलेश यादव, लोकेश गुप्ता, राजेश मंगल, वैभव पाटनी, आरव सिसोदिया , तौसीफ खान, विनोद मीणा प्राचार्य लोकेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *