सरगुजा के जंगल में जुए का फड़, 17 गिरफ्तार:कोरिया जिले से पिकनिक के बहाने पहुंचे थे जुआरी, 1 लाख 40 हजार जब्त

कोरिया जिले के जुआरी पिकनिक के बहाने सरगुजा पहुंचे और कोटेरबुड़ा जंगल में जुए का फड़ सजाया था। सूचना पर पुलिस देर शाम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर 17 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। जुआरियों के पास से एक लाख 40 हजार रुपये नगद जब्त किया गया है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, उदयपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोटेरबुड़ा के जंगल में पुलिया के पास बड़ी संख्या में जुआरी पहुंचे हैं और दोपहर बाद जुए का फड़ लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर उदयपुर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस ने 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास बड़ी मात्रा में नगदी बरामद की गई है। कोरिया जिले से पिकनिक के बहाने आए थे जुआरी
पकड़े गए सभी जुआरी कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र के हैं, जो पिकनिक के बहाने बस में सवार होकर उदयपुर के जंगल में पहुंचे थे। बस में जुआरियों की फैमिली के लोग भी शामिल थे। पकड़े गए जुआरियों में सरकारी कर्मचारी भी हैं। पुलिस ने बस में आरोपियों के परिवार को वापस जाने दिया। आरोपियों में राजेश सोनी (50 वर्ष), संदीप कुमार (32 वर्ष), राजेंद्र प्रसाद (52 वर्ष), राजेश गुप्ता (40 वर्ष), अल्ताफ खान (45 वर्ष), सुभाष कुमार (38 वर्ष), दीपक छत्री (47 वर्ष), विजय सिंह (45 वर्ष), अमित कोरी (31 वर्ष), संदीप गुप्ता (27 वर्ष), शैलेन्द्र गुप्ता (27 वर्ष), कार्तिक सिंह (30 वर्ष), संतोष कुमार सोनी (36 वर्ष),अशोक वर्मा (57 वर्ष) सुदर्शन सिंह (39 वर्ष), संदीप ध्रुव (37 वर्ष), अभिषेक कुमार (34 वर्ष) शामिल हैं। उदयपुर थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से एक लाख 40 हजार रुपये नगद, एवं ताश का 52 पत्ता जब्त किया गया है। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी सहायक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, संजय कुमार, विकास सिन्हा के साथ आरक्षक शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *