WPL के 3 मैच बगैर दर्शकों के होंगे:नवी मुंबई में नगर निगम चुनाव के कारण पुलिस ने सुरक्षा देने से मना किया

विमेंस प्रीमियर लीग में 14, 15 और 16 जनवरी के मैच बगैर दर्शकों के खेले जाएंगे। तीनों मुकाबले नवी मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में होने हैं। हालांकि, BCCI ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नवी मुंबई में 15 जनवरी को नगर निगम चुनाव होंगे, इस कारण पुलिस ने WPL मैचों में सुरक्षा देने से मना कर दिया। नवी मुंबई पुलिस ने चुनावों के लिए महाराष्ट्र के बाकी शहरों से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग भी कर दी है। तीनों मैचों के टिकट भी नहीं बिक रहे
BCCI ने बगैर दर्शकों के मैच पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया। हालांकि, टिकट पार्टनर ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ ने 14, 15 और 16 जनवरी के मैचों के टिकट की डिटेल्स अपनी वेबसाइट से हटा ली है। इस दौरान यूपी वॉरियर्ज को 2 मैच खेलने हैं। मैचों की डिटेल्स… 17 जनवरी को लौटेंगे दर्शक
चुनावों की तारीख 15 दिसंबर को घोषित हुई थी, इसके 2 सप्ताह पहले WPL का शेड्यूल रिलीज किया गया था। 3 दिन ब्रेक के बाद नवी मुंबई में 17 जनवरी से फिर दर्शक लौट आएंगे। इस दिन टूर्नामेंट का दूसरा डबल हेडर भी खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच पहला मैच होगा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा। 19 जनवरी से वडोदरा में मैच खेले जाएंगे
WPL में 18 जनवरी तक सभी मैच नवी मुंबई में खेले जाएंगे। 19 जनवरी से सभी मुकाबले वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में होंगे। इनमें लीग स्टेज के 9 मैच के साथ प्लेऑफ और फाइनल भी शामिल हैं। 5 फरवरी को टूर्नामेंट का फाइनल होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *