नाबालिग से दुष्कर्म:शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

बलरामपुर जिले की डिंडो पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने का आरोप है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डिंडो चौकी में एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी नाबालिग बेटी को पड़ोसी गांव के मनोज कुमार पंडो (25 वर्ष, ग्राम महादेवपुर खुटरापारा) ने शादी का झांसा देकर घर से भगा लिया था। आरोपी ने नाबालिग को अपने साथ रखकर उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार प्रार्थी की रिपोर्ट पर डिंडो चौकी में अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान, पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार पंडो को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद, आरोपी मनोज कुमार पंडो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *