ब्यावर पुलिस ने 50 से अधिक मोबाइल किए बरामद:एक वर्ष के दौरान चोरी और गुम हुए फोन असली मालिकों को लौटाए

ब्यावर जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले एक वर्ष के दौरान चोरी हुए और गुमशुदा 50 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिया गया है, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी देखी गई। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा और पुलिस उपाधीक्षक राजेश कसाना के निर्देशन में की गई। जिला पुलिस की साइबर सेल ने संबंधित थाना पुलिस के सहयोग से इस अभियान को अंजाम दिया। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए चोरी और गुमशुदा मोबाइल फोन को ट्रेस किया। अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक तकनीक, आईएमईआई ट्रैकिंग और विभिन्न नेटवर्क प्लेटफॉर्म की सहायता से मोबाइलों की लोकेशन चिन्हित की गई, जिससे यह सफलता मिली। बरामद मोबाइल फोन जब उनके असली मालिकों को सौंपे गए, तो उपस्थित लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *