डूंगरपुर में एक परिवार के 5 लोग बीमार:कोदरे की रोटी खाने से फूड पॉइजनिंग की आशंका, जिला अस्पताल में भर्ती

जिले के रामसागड़ा थाना क्षेत्र स्थित महिपालपुरा ग्राम पंचायत के भड़गाफला गांव में सोमवार शाम भोजन करने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्य बीमार पड़ गए। फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। सभी बीमारों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी मरीजों को गामड़ी अहाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉ. केशव चतुर्वेदी ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। मरीजों की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर रामसागड़ा थाने से एएसआई राजाराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। परिजनों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवार ने दिन में कोदरे की रोटी खाई थी, जिसके कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार होने वालों में नगा पुत्र मेगा कटारा, अनीता, सोहन, लीला पत्नी नगा और भावेश पुत्र सोहन शामिल हैं। फिलहाल सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस इस मामले में आगे की जानकारी जुटा रही है। कंटेंट: सुबोधकांत नायक,गामड़ी अहाड़ा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *