तीन दिन से नहीं मिल रहा लापता युवक,अपहरण का शक:खेत में पड़े मिले जूते; रोड पर दुकान के पास सीसीटीवी में दिखा

सागर के बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम झीकनी से युवक लापता हो गया। तीन दिन बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। मामले को लेकर सोमवार शाम युवक के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और आवेदन सौंपा। उन्होंने युवक की तलाश करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, राजीव मडोतिया निवासी झीकनी 9 जनवरी की शाम घर से निकला था। वह देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने तलाश किया तो मिले नहीं। इसी दौरान गांव के पास स्थित नीलेश राय की दुकान के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। शाम करीब 7.30 बजे राजीव पैदल जाते हुए नजर आया है। मामले में 10 जनवरी को परिवार के लोगों ने बांदरी थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया लेकिन अब तक कुछ पता नहीं। खेत में मिले जूते, फसल भी खराब थी
एसपी कार्यालय पहुंचे राजीव के भाई अरुण कुमार ने बताया कि तीन दिन से भाई लापता है। अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। छानबीन के दौरान दुकान के पीछे स्थित एक खेत में राजीव के जूते मिले हैं। खेत में लगी फसल की स्थिति देख लग रहा था, जैसे वहां पर कोई मारपीट जैसी घटना हुई हो। उन्होंने कहा कि मुझे संदेह है कि भाई के साथ अपहरण जैसी कोई अप्रिय घटना हुई हो। साली साक्षी तिवारी ने कहा कि पुलिस सिर्फ बयान लेने आई थी। लेकिन अब तक जीजा का पता नहीं चला है। उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए भाई को तलाश करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *