MD ड्रग्स मामला; 3 आरोपी 5 दिन की रिमांड पर:नारकोटिक्स की पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े बड़े चेहरे सामने आ सकते

आगर मालवा में नर्सरी के अंदर चल रही MD ड्रग्स फैक्ट्री के मामले में सोमवार को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड पर लिए गए आरोपियों में नर्सरी मैनेजर सिद्धनाथ, धारा सिंह और प्रहलाद सिंह शामिल हैं। CBN की टीम अब इनसे यह उगलवाने की कोशिश करेगी कि इस नशे के कारोबार के तार कहां-कहां जुड़े हैं। खासकर इंदौर जैसे बड़े शहरों और अन्य राज्यों में ड्रग्स की सप्लाई कैसे होती थी, इसकी जांच की जाएगी। साथ ही, लैब के लिए जरूरी केमिकल और कच्चा माल कहां से आता था, इसका पता भी लगाया जाएगा। करोड़ों की ड्रग्स और लैब का हुआ था पर्दाफाश शनिवार तड़के आमला इलाके की तीर्थ नर्सरी पर छापा मारकर इस अवैध लैब का खुलासा हुआ था। यहां पौधों की आड़ में नशा बनाने का काला खेल चल रहा था। टीम ने मौके से 31 किलो 250 ग्राम तैयार MD ड्रग्स और करीब 600 किलो केमिकल जब्त किया था। बरामद ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 करोड़ रुपए से भी ज्यादा बताई जा रही है। जांच के घेरे में आ सकते हैं कई बड़े नाम CBN के अधिकारियों के मुताबिक, 5 दिन की इस पूछताछ में नशे के इस बड़े नेटवर्क से जुड़े कई रसूखदार और बड़े चेहरों के नाम सामने आ सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *