बैतूल सदर मटन मार्केट चाकूबाजी में दो सगे भाई गिरफ्तार:24 घंटे में पकड़े गए, चाकू जब्त; घायल युवक की हालत गंभीर

बैतूल में रविवार रात सदर मटन मार्केट में हुई चाकूबाजी की घटना में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों के पास से चिकन काटने वाला धारदार चाकू भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब साढ़े सात बजे हुई। जयप्रकाश वार्ड निवासी बबलू उर्फ शाहरुख खान अपने साथी मनोज वाडीवा के साथ सदर मटन मार्केट स्थित इमरान की चिकन दुकान पर गया था। वहां पुराने विवाद को लेकर इमरान और उसके भाई इरफान ने शाहरुख से गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी इरफान ने शाहरुख के चेहरे पर घूंसा मारा। इसके बाद इमरान ने दुकान से चिकन काटने वाला चाकू उठाकर शाहरुख के पेट में वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए मनोज वाडीवा की उंगली में भी चोट आई। दोनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती
दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, शाहरुख की हालत गंभीर बनी हुई है। फरियादी की शिकायत पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तुरंत विवेचना शुरू की। सोमवार को पुलिस ने जाकिर हुसैन वार्ड, गर्ग कॉलोनी गंज, बैतूल निवासी शेख इमरान (34) और उसके भाई शेख इरफान (25) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कार्रवाई में निरीक्षक नीरज पाल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश सरयाम, अरुण यादव और राजेश मालवीय सहित पुलिस दल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *