जशपुर में पिकअप ने दो बाइक सवारों को रौंदा:एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, टक्कर के बाद वाहन खेत में पलटा, NH-43 पर हादसा

जशपुर जिले में नेशनल हाईवे नंबर-43 पर सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ। चरई डांड के खड़सा के पास टमाटर से लदी एक पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़ी दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना दुलदुला थाना क्षेत्र में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे पेशाब करने के लिए रुके हुए थे। इसी दौरान कुनकुरी की ओर से आ रही टमाटर लदी पिकअप अनियंत्रित हो गई और उसने सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद पिकअप खेत में पलटा टक्कर के बाद पिकअप वाहन दोनों बाइकों को ठोकते हुए सड़क से नीचे खेत में पलट गया। हादसे में पिकअप चालक को भी चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में घायल युवक अस्पताल में भर्ती गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर मृतक की पहचान धिरजू राम, पिता मकुंद राम, निवासी ग्राम तेतरटोली दराखराका, पोस्ट नारायणपुर, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। मृतक का ड्राइविंग लाइसेंस क्रमांक CG14 20130002564 बताया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और पिकअप चालक से पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *