चंडीगढ़ के सेक्टर-27C स्थित मकान नंबर 2121 में रहने वाली युवती श्वेता वेद ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद आज परिवार द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मृतका के भाई बहन छत पर थे चंडीगढ़ के गांव बहलाना में सोमवार को 8वीं छात्रा ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थी, जबकि उसकी मां और भाई-बहन घर की छत पर मौजूद थे। परिजनों के मुताबिक, दोपहर करीब 1:50 बजे जब वे नीचे आए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई। अंदर छात्रा सीलिंग फैन से फंदे पर लटकी हुई मिली। परिजन तुरंत उसे ऑटो में बैठाकर जीएमसीएच-32 लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नहीं थे शरीर पर चोट के निशान घटना की सूचना मिलते ही थाना-31 पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस चौकी हल्लोमाजरा से अधिकारी टीम के साथ जीएमसीएच-32 पहुंचे और मृतका की मां के बयान दर्ज किए। शुरुआती जांच में शव पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों और घटनास्थल की स्थिति के आधार पर फिलहाल किसी साजिश या किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने नहीं आई है। मृतका के पिता ऑटो चालक हैं और परिवार बहलाना गांव में किराए के मकान में रह रहा था।


