भाई के सामने बहन को उठा ले गया, किया रेप:बच्चे ने मां को बताई घटना; परिजन को बीना में गंभीर हालत में पड़ी मिली मासूम

बीना में तीन साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। बच्ची गंभीर हालत में पड़ी मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्ची आरोपी को चाचा कहकर बुलाती थी। खिमलासा थाना पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को तीन साल की बच्ची अपने सात साल के भाई के साथ घर के पास खेल रही थी। दोनों खेलते-खेलते करीब 300 मीटर दूर खेत में मटर खाने चले गए। यहां उनके पड़ोस में रहने वाला 28 वर्षीय युवक पहुंचा और बच्ची को उठाकर ले गया। इसके बाद बच्ची से रेप किया। भाई की सूझबूझ से हुआ खुलासा
जब भाई अकेला घर लौटा तो उसने अपनी मां को बताया कि गांव का एक युवक उसकी बहन को अपने साथ ले गया। यह सुनकर परिजन के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बच्ची गांव में ही एक बोरिंग मशीन के पीछे गंभीर हालत में मिली। पुलिस ने कराया मेडिकल टेस्ट
परिजन ने घटना की सूचना खिमलासा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए खुरई सिविल अस्पताल भेजा। मामले की जांच कर रही एसआई प्रतिमा मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में दर्ज किया गया है। मां बोली– मुझे देखकर भाग गया आरोपी
बच्ची की मां ने बताया- मेरे दो बेटे और एक बेटी है। घटना के समय पति फैक्टरी गए हुए थे। मैं घर में अकेली थी। बेटा और बेटी घर से थोड़ी दूर खेत में खेल रहे थे। कुछ देर बाद बेटा घर आया और बताया कि पड़ोसी युवक बहन को उठाकर बोवनी मशीन के पीछे ले गया है। यह सुनते ही मैं दौड़ते हुए मौके पर पहुंची। वहां आरोपी रामदयाल घर के पास खड़ा था, जो मुझे देखकर भाग गया। मां ने बताया कि बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे। वह बच्ची को तुरंत घर ले आईं और अपने जेठ को पूरी घटना बताई। जेठ ने फोन कर पति को इसकी जानकारी दी। आरोपी को चाचा कहकर बुलाती थी मासूम
मां ने बताया कि आरोपी उनके घर से थोड़ी ही दूरी पर रहता है। बच्ची अकसर उसके घर खेलने जाती थी और उसे चाचा कहकर बुलाती थी। घटना के बाद आरोपी छिप गया। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसे खुरई न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी अविवाहित है। पेशे से मजदूर है। हालांकि वह कभी-कभार ही काम पर जाता है। अधिकतर समय गांव में ही रहता है।
………………………………………….. यह खबर भी पढ़ें…
प्राइवेट स्कूल में 3 साल की मासूम से रेप केस, कोर्ट में प्रिंसिपल बोलीं- आरोपी स्कूल ही नहीं आया कमला नगर भोपाल के प्राइवेट स्कूल में 3 साल की बच्ची से रेप केस में शुक्रवार को कोर्ट में प्रिंसिपल के बयान दर्ज किए गए। प्रिंसिपल ने कोर्ट को बताया कि घटना के दिन 13 सितंबर 2024 को आरोपी टीचर कासिम रेहान छुट्टी पर था। जबकि पुलिस ने प्रिंसिपल को सरकारी गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश किया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *