तमन्ना राव पर सजा मिस इंडिया ग्लैम का खिताब:​​​​​​​ श्वेता कुमावत ने जीता मिसेज इंडिया ग्लैम-2026 का टाइटल, विनर्स को प्राइज में मिली कार

जयपुर में दिल्ली रोड स्थित अनंता स्पा एंड रिजॉर्ट में नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट अनंता मिस एंड मिसेज इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित मंच पर देशभर से चयनित टॉप 80 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और रैंप वॉक से जजों व दर्शकों को प्रभावित किया। आयोजक पवन टांक और शो डायरेक्टर कीर्ति टांक ने बताया कि ग्रैंड फिनाले के दौरान प्रतिभागियों ने तीन अलग-अलग फैशन सीक्वेंस में रैंप पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। इन सीक्वेंस में डिजाइनर प्रशांत पोद्दार (मंदाकिनी साड़ीज) का एक्सक्लूसिव कलेक्शन विशेष आकर्षण रहा, जिसे मॉडल्स ने बेहतरीन ग्रेस और कॉन्फिडेंस के साथ प्रस्तुत किया। रैंप पर मॉडल्स की खूबसूरती में एसकेजे ज्वेलर्स की ज्वेलरी ने चार चांद लगाए। जिसे पहनकर प्रतिभागियों ने एलिगेंस और ग्लैमर का शानदार संयोजन पेश किया। सभी फाइनलिस्ट्स की स्टाइलिंग और मेकओवर पुखराज बिश्नोई (लैक्मे एकेडमी) द्वारा किया गया। ग्रैंड फिनाले में जूरी मेंबर्स के रूप में अनु एलेक्स, डॉ. मनप्रीत तनेजा, पेजेंट कोच डॉ. रश्मि राठौड़ और भावना मक्कड़ मौजूद रहीं। जूरी ने प्रतिभागियों की पर्सनैलिटी, रैंप वॉक, एक्सप्रेशन और ओवरऑल प्रेजेंस के आधार पर विजेताओं का चयन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश चंद्र और इंडिया ग्लैम के मुख्य संरक्षक रवींद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। विजेताओं की घोषणा ग्रैंड फिनाले में मिस कैटेगरी में वहीं मिसेज कैटेगरी में आयोजकों ने बताया कि पेजेंट की विजेताओं को तीन कार और पांच स्कूटी प्रदान की गई, जबकि रनरअप्स को गिफ्ट हैंपर्स, आकर्षक उपहारों के साथ-साथ फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े सुनहरे अवसर भी दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *