AMU हॉस्टल में छात्रा ने की खुदकुशी:सऊदी में रह रहे पिता से वीडियो कॉल पर बात करते-करते उठाया कदम, सूचना पर एएमयू प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में डिप्लोमा कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष की 20 वर्षीय छात्रा इंशाह फातिमा ने आवासीय हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा सोमवार शाम करीब 7:15 बजे सऊदी अरब में रह रहे अपने पिता से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। उसी दौरान छात्रा ने अचानक यह कदम उठा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एएमयू प्रशासन की टीम ने छात्रा को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सरोजनी नायडू हॉस्टल में रह रही थी इंशाह फातिमा मूल रूप से आजमगढ़ के बाज बहादुर क्षेत्र की रहने वाली थी। वह एएमयू के सरोजनी नायडू हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि उसकी रूममेट छुट्‌टी पर गई हुुई थी। घटना के समय पर कमरे में अकेली थी। वीडियो कॉल पर बेटी की मौत का मंजर वीडियो कॉल के दौरान ही छात्रा दुपट्टे से फंदा बनाकर कमरे में लगे पंखे से झूल गई। यह दृश्य देखते ही पिता घबरा गए और उन्होंने तुरंत एएमयू परिसर में कार्यरत अपने एक रिश्तेदार को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही रिश्तेदार दौड़कर हॉस्टल पहुंचे और प्रॉक्टर टीम, हॉस्टल स्टाफ व सिविल लाइंस थाना पुलिस को जानकारी दी गई। टीम ने कमरे का दरवाजा खोलकर छात्रा को फंदे से नीचे उतारा और तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां आईसीयू में उसका उपचार शुरू हुआ। करीब तीन घंटे बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के हॉस्टल में खुदकुशी की जानकारी एएमयू वीसी नईमा खातून और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किया कमरा सील घटना की सूचना पर पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और हॉस्टल के कमरे की बारीकी से जांच की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से बातचीत कर रही है और मामले की जांच जारी है। वहीं पुलिस ने छात्रा का कमरा भी सील कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *