दतिया में मंगलवार को 4 फीडरों पर बिजली कटौती:मेंटेनेंस के चलते शहर-ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं रहेगी लाइट

दतिया में कल मंगलवार को मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती मेंटेनेंस कार्य के कारण सुरक्षा की दृष्टि से की जा रही है। कंपनी के अनुसार, शहर के चार फीडरों सहित ग्रामीण क्षेत्र के कई फीडरों और सब-स्टेशनों पर रखरखाव का काम होगा। शहर में सेंवढ़ा चुंगी, गौतम विहार, उनाव रोड और सिटी नंबर 3 फीडर प्रभावित रहेंगे। इन फीडरों से जुड़े क्रेशर, गणेशघाट, कृषि मंडी के पीछे, झिरका बाग, सेंवढ़ा रोड, दावल पीर दरगाह, सेंवढ़ा चुंगी, चिरई टोर, पेट्रोल पंप, पोल फैक्ट्री, गौतम विहार कॉलोनी, दिनारा रोड, भांडेर रोड, देहात थाना, करन सागर, छात्रावास, सुंदरानी पेट्रोल पंप, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बम-बम महादेव, अगरबत्ती फैक्ट्री, मुक्तिधाम, गड़रिया की चौकी, एसएफ कॉलोनी, माइक्रोवेव टावर, मेडिकल कॉलेज छात्रावास, 29वीं बटालियन ऑफिस और न्यू कलेक्ट्रेट से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में नयाखेड़ा और बसई सब-स्टेशन के साथ चिरूला, डगरई, शास्त्री नगर, धीरपुरा, परासरी, कामद, सरसई, सीतापुर, बड़ौनकला, क्रेशर, उरीना, लमकना, घूघसी और हतलई फीडर के आबादी क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।कंपनी ने बताया है कि आवश्यकतानुसार बिजली कटौती के इस समय को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *