तिल लड्डू की सौंधी महक फैली, 460 रुपए किलो बिक रहा है खोवा तिलकुट

मकर संक्रांति का पर्व नजदीक आते ही रांची में उल्लास, उत्साह और परंपरा का अद्भुत मेल देखने को मिल रहा है। इस पावन पर्व पर दान-पुण्य के साथ तिल और गुड़ से बने व्यंजनों का भोग लगाने और खाने की सदियों पुरानी परंपरा है। यही कारण है कि राजधानी की हर गली, नुक्कड़ और बड़े बाजारों में तिलकुट की सौंधी और मनमोहक महक फैल गई है, जो दूर से ही लोगों को अपनी ओर खींच रही है। बाजार में जगह-जगह तिल लड्डू, रेवड़ी और तिल से बनी अन्य पारंपरिक मिठाइयों की अस्थाई दुकानें सज गई हैं, जहां ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग न केवल तिलकुट खरीद रहे हैं, बल्कि अपने प्रियजनों के लिए उपहार स्वरूप भी ले जा रहे हैं। इस साल, कीमतों में मामूली वृद्धि के बावजूद, रांची के लोगों का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ है। सिंह मोड़ में ऊं साईंराम तिलकुट भंडार के ओनर राजेंद्र साव ने बताया कि इस बार ज्यादा ठंड की वजह से तिलकुट व अन्य सामान की मांग पिछले साल के मुकाबले ज्यादा हो रही है। झिलिया मिठाई की मांग रांची के बाजारों में इस समय स्वादिष्ट खोवा तिलकुट की बिक्री बढ़ गई है। इसके साथ ड्राई फ्रूट्स तिलकुट भी उपलब्ध है। भाव ₹460 प्रति किलो तक पहुंच गया है। इसके अलावा, पारंपरिक गुड़ तिलकुट और चीनी तिलकुट की भी अच्छी बिक्री हो रही है। लोग सिर्फ तिलकुट ही नहीं, बल्कि तिल से बनी अन्य पारंपरिक चीजें जैसे तिल पापड़ी, सादा तिल लड्डू और विशेष रूप से काला तिल लड्डू भी खरीद रहे हैं। वहीं, बच्चों के बीच झिलिया मिठाई और मुरब्बा जैसे पारंपरिक व्यंजनों की भी मांग है। रामदाना लाई भी ₹40 में उपलब्ध है। तिलकुट की बढ़ी कीमत, काला लड्डू सबसे महंगा तिलकुट की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले लगभग ₹50 तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दुकानदारों के अनुसार, बाजार में कच्चे तिल का दाम पिछले साल के मुकाबले ₹25 प्रति किलो बढ़ गया है, जिसका सीधा असर तिलकुट के दाम पर पड़ा है। शहर के हर क्षेत्र में अस्थाई दुकानें लग गई हैं वस्तु कीमत (प्रति किलो/अन्य) चीनी तिलकुट ₹320 गुड़ तिलकुट ₹340 खोवा तिलकुट ₹460 तिल पापड़ी ₹320 सादा तिल लड्डू ₹300 काला तिल लड्डू ₹500 झिलिया मिठाई ₹40 (पाव) मुरब्बा ₹60 (पैकेट) रामदाना लाई ₹40 (पैकेट) तिलकुट और अन्य तिल की वस्तुओं के दाम (प्रति किलो) मकर संक्रांति

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *