रांची के जरिया जंगल में माफिया बेखौफ काट रहे बेशकीमती पेड़

रांची जिले के बेड़ो प्रखंड से सटे जंगलों में लकड़ी माफिया खुलेआम कीमती पेड़ों की अवैध कटाई कर रहे हैं, लेकिन सिस्टम आंख मूंदे बैठा है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे नेटवर्क की जानकारी स्पेशल ब्रांच ने पहले ही दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त, रांची के वन मंडल अधिकारी और आईजी को लिखित रूप से दे दी थी। इसके बावजूद जंगलों में कटाई का खेल बदस्तूर जारी है। माफिया रात के अंधेरे को ढाल बनाकर बड़े-बड़े पेड़ों को काट रहे हैं और उन्हें जंगली रास्तों से बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों के जरिए बाहर पहुंचाया जा रहा है। न स्थानीय थाना को इसकी भनक है और न ही वन विभाग की कोई सक्रियता दिख रही है। दैनिक भास्कर की टीम जब बेड़ो के उस जंगल में पहुंची, तो वहां बड़े-बड़े कीमती पेड़ों की कटाई लगातार जारी थी। इस संबंध में बेड़ो थाना प्रभारी सुजीत उरांव ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है। पेड़ों की कटाई हो रही है तो वन विभाग को देखना चाहिए। लकड़ी निकालने के लिए गांव से अंदर तक कच्चा रास्ता बना लिया माफिया ने जंगल से लकड़ी निकालने के लिए गांव से अंदर तक कच्चा रास्ता बना लिया है। इसी रास्ते से ट्रैक्टरों के जरिए लकड़ी की ढुलाई की जा रही है। रास्ता सुनसान होने के कारण स्थानीय लोग डर के मारे जंगल की ओर जाने से बचते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस की गश्ती गाड़ी भी इस इलाके में कभी नजर नहीं आती। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और माफियाओं की मिलीभगत के बिना इतने बड़े पैमाने पर जंगल की कटाई संभव ही नहीं है। बेड़ो थाना क्षेत्र के जरिया गांव से सटे जंगलों में 20 से 25 साल पुराने कीमती पेड़ों की धड़ल्ले से कटाई की जा रही है। काटे जा रहे पेड़ 50 से 60 फीट ऊंचे हैं और एक-एक पेड़ की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। मुख्य सड़क से जंगल की दूरी करीब 6 से 7 किलोमीटर है, जिससे आम लोगों की नजर यहां तक नहीं पहुंच पाती। रात होते ही यह इलाका पूरी तरह सुनसान हो जाता है और इसी अंधेरे का फायदा माफिया उठा रहे हैं। हर रात दो से चार ऊंचे पेड़ जंगल से हो रहे गायब वीडियो देखने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें… जरिया गांव से सटे जंगल बने माफिया का सुरक्षित ठिकाना स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट सामने आने के बावजूद न तो वन विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई की और न ही पुलिस ने इलाके में सख्त निगरानी शुरू की। नतीजा यह है कि जंगल लगातार उजड़ रहे हैं और माफिया बेखौफ होकर पुलिस और प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। हर रात दो से चार पेड़ काट कर गायब कर दिए जा रहे हैं। टैक्टर से लकड़ी ढोया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *