धालभूमगढ़| धालभूमगढ़ व नरसिंहगढ़ बाजारों में बढ़ते चोरी की घटना को देखते हुए धालभूमगढ़ पुलिस ने सोमवार को धालभूमगढ़ नरसिंहगढ़ बंजारों का भ्रमण करते हुए सभी ज्वेलरी दुकान तथा बड़े-बड़े सभी दुकानदारों से अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। जिससे आने वाला दिनों में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण हो सके तथा चोरों को पकड़ने में मदद मिल सके। इस विषय में धालभूमगढ़ थाना के थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी दुकानदारों से मिलकर अपने-अपने दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए कहा गया ता कि हो रहे चोरी की घटना में संलिप्त चोर को पकड़ने में मदद मिले। साथ ही चोरी की घटना पर नियंत्रित हो सके।


