बच्चे ने पानी भरने से इंकार किया तो बेहरमी से पीटा, रिम्स में भर्ती

विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित सखुआ बगान में रहने वाले एक बच्चे ने पानी भरने से इंकार किया, तो एक गन्ना विक्रेता ने बेरहमी से पीटा। आरोपी की पिटाई से बच्चा इस कदर घायल हो गया कि उसे सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया। घटना के बाद थाना पहुंची पीड़ित मां को न्याय के नाम पर 2 हजार दिलाकर पुलिस वापस घर भेज दी। पीड़ित मां ने कहा कि आरोपी पहले ही थाना पहुंचकर पुलिस को 5 हजार थमा दिया जिसके बाद समझौता करा दिया गया। घायल बच्चे के इलाज के नाम पर उसे पुलिस 2 हजार दी है। पूरे मामले में पूछे जाने पर विधानसभा थाना प्रभारी गणेश यादव ने कहा कि इस तरह की छोटी-छोटी घटनाएं तो होती ही रहती है। पुलिस को क्या फर्क पड़ता है। फिलहाल छापेमारी में बाहर निकले हैं। सब इंस्पेक्टर आनंद पंडित प्रभार में हैं, उनसे बात कीजिए। एसआई आनंद पंडित से पूछा तो कहा कि दोनों आेर से बच्चों के बीच विवाद हुआ था। थाने में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। बच्चा का इलाज के लिए 2 हजार महिला को दिया गया है। गन्ना विक्रेता ने कहा है कि अगर इलाज में ज्यादा पैसा भी खर्च होता है तो वह देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *