संगठित युवाशक्ति ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकती है : बिरंची नारायण

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस पर विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं में राष्ट्रबोध, सामाजिक दायित्व एवं संगठनात्मक चेतना को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रांत संगठन मंत्री निलेश कटारे ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों एवं भारतीय परंपरा के गौरवपूर्ण मूल्यों पर सारगर्भित एवं प्रेरणादायी संबोधन दिया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के राष्ट्र निर्माण में योगदान एवं युवा चेतना को जागृत करने वाले विचारों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं और संगठित युवाशक्ति ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकती है। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बोकारो महानगर इकाई के गठन की घोषणा जिला संयोजक पवन कुशवाहा द्वारा की गई। इसमें महानगर मंत्री पीयूष सिंह चौहान, महानगर सहमंत्री आशुतोष नारायण, धनजीत सिंह, निक्की पांडे, बिनीता बारा, शांभवी कुमारी, महानगर एसडीएफ संयोजक वैष्णवी पांडे, महानगर सह संयोजक आदित्य पाठक, महानगर एसएफएस संयोजक छोटू मान स्वर्णकार, सह संयोजक देव मरांडी, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक अमन शर्मा, सह संयोजक रूपा उरांव, खेलो भारत संयोजक कुलदीप झा, खेलो भारत सहसंयोजक कृष सिंह, सोशल मीडिया संयोजक नेहल कुमार, सोशल मीडिया सह संयोजक खुशी रजवार, मीडिया संयोजक दीपांशु ओझा, मीडिया सह संयोजक मीना कुमारी, प्लस 2 संयोजक रूपम पांडे, कार्यकारिणी सदस्य अभिजीत रजक, आयुष कुमार, पम्मी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, माही कुमारी आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *