अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ का वार्षिक सम्मेलन

बोकारो | अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ का वनभोज सह मिलन समारोह मनाया गया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप बर्मन ने की। शुरुआत संत गुरु नरहरी दास बाबा की पूजा अर्चना कर किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सह गांडेय के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष विगन सोनी व महामंत्री प्रभू स्वर्णकार ने संगठन को और सशक्त बनाने की बात कही। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ने राजनीति में भागीदारी और आगामी झारखंड नगर निकाय चुनाव में जोर शोर से भागीदारी लेने की बात कही। महानगर अध्यक्ष प्रदीप बर्मन ने कहा कि चास-बोकारो व्यापारियों का शहर है और व्यापारी ही असुरक्षित हैं। मौके पर नकुल स्वर्णकर, सुबोध गुप्ता, अवधेश , पप्पू आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *