रांची के धुर्वा में दो बच्चों के अपहरण का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है, कि बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के आदर्श कोऑपरेटिव कॉलोनी में एक सप्ताह के भीतर दो बच्चियों के अपहरण का प्रयास किया गया है। इस प्रकार की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दोनों बच्चियों की उम्र लगभग आठ से नौ साल है। काले रंग की कार से दोनों की अपहरण करने का प्रयास किया गया। तीन जनवरी को सुबह 11 बजे घटित पहली घटना की कॉलोनी में चर्चा हो ही रही थी कि 10 जनवरी को शाम 5 बजे घर के पास ही खेल रही बच्ची के अपहरण के प्रयास की घटना घटित हो गई। इसमें एक बच्ची ने अपहरणकर्ता का दांत काटकर चंगुल से भाग निकली, तो दूसरी ने नाखून मारकर अपने को बचाया। दो-दो अपहरण की नाकाम घटना के स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और इसको लेकर एकजुट हो गए हैं। लोगों ने इसकी शिकायत सेक्टर-12 पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। काला शीशा लगा हुआ काले रंग की कार से आए थे अपहरणकर्ता बच्चियों और उनके अभिभावकों के अनुसार घटना अंजाम देने में काले रंग की कार पर सवार लोगों की बात अभी तक सामने आई है। पुलिस पूरे कॉलोनी की सीसीटीवी खंगाल रही है। बच्चियों ने घटनास्थल की जगह बताया है। लेकिन वह स्थल सीसीटीवी कैमरे के दायरे में नहीं आता है। ऐसे में पुलिस आसपास और सड़कों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। पीड़ित बच्चियों व कॉलोनी के लोग काला शीशा लगे काले रंग की थार कार से अपहरणकर्ताओं के आने की बात कही। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा आज तक नहीं मिला सेजल का सुराग चॉकलेट देकर ललचाया, पास जाने पर जबरन कार में बैठाने का किया प्रयास कॉलोनी के आवास संख्या बी-95 निवासी कन्हैया भगत की 8 वर्षीय पोती कॉलोनी में ही तीन जनवरी को सुबह लगभग 11 बजे ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी तो आवास संख्या बी-90 के पास एक काले रंग की गाड़ी खड़ी थी। उसमें सवार एक व्यक्ति ने बच्ची को पास बुलाया और चॉकलेट देने लगा, बच्ची ने इंकार किया तो उसका गला पकड़कर गाड़ी में खिंचने लगा। लेकिन बच्ची ने अपहरणकर्ता को दांत से काटा और भाग निकली। दूसरी घटना 10 जनवरी की शाम लगभग 5 बजे की है। आवास संख्या ए-47 निवासी बिनोद कुमार की सात वर्षीय बच्ची घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान काले रंग की थार में सवार युवकों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। बच्ची ने साहस का परिचय देते हुए अपहरणकर्ता के चेहरे पर नाखून मारकर जख्मी कर दिया और भाग निकली। घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। घर वाले बाहर निकले तो अपहरणकर्ता वाहन सहित भाग गए थे। दोनों ही घटनाएं पीड़ितों के घर से महज 200 से 250 मीटर की दूरी पर हुई है। इससे अन्य परिजन भी चिंतित है। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से पांच साल पहले लापता सेजल झा का आज तक कोई सुराग नहीं मिला है। अब उस केस को सीआईडी ने टेकओवर किया है। किशोरी सेजल झा 16 अक्तूबर 2020 को साइकिल से ट्यूशन के लिए निकली थी। कुरमा गांव की मुख्य सड़क से उसकी साइकिल, चप्पल व किताबें बरामद की गई थी। लेकिन सेजल झा की कोई जानकारी आज तक पुलिस को नहीं मिल सकी। केस को नए सिरे से सीआईडी ने जांच करना शुरू किया है। अपहरण की घटना के बाद पुलिस से शिकायत करने जाते लोग।


