बिना टेंडर खरीदी मामले में अटल विवि व दो कॉलेज में 2 प्राचार्य समेत 10 सस्पेंड

बिना टेंडर के ही बिलासपुर के अटल विश्वविद्यालय में एक करोड़ रुपए और नारायणपुर के शासकीय बोरणा सनातन संस्कृत आदर्श महाविद्यालय 35 लाख रुपए की खरीदी मामले में प्राचार्य और चार सहायक प्राध्यापकों को निलंबित किया गया है। वहीं पीएम उषा मद में वित्तीय अनियमितता के मामले में शासकीय आदर्श महिला कॉलेज नारायणपुर के छह प्राध्यापकों को निलंबित किया गया। अटल विवि और संस्कृत महाविद्यालय में बिना निविदा प्रक्रिया अपनाए खरीदी किए जाने की शिकायत उच्च शिक्षा को प्राप्त हुई। इसके आधार पर जांच की गई। जांच में पाया गया कि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में 15 अप्रैल 2025 को बिना टेंडर लगभग 1 करोड़ रुपए के सामान की खरीदी हुई। वहां शासकीय बोरणा सनातन संस्कृत आदर्श कॉलेज में 14 अक्टूबर 2025 को बिना टेंडर खरीदी हुई। इसे शासकीय खरीदी नियमों का उल्लंघन माना गया। दूसरी ओर शासकीय आदर्श महिला कॉलेज नारायणपुर के छह प्राध्यापकों को निलंबित किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. योगेंद्र पटेल, सहायक प्राध्यापक भूषण जय गोयल, किशोर कुमार कोठारी, हरीश चंद बैद और नोहर राम शामिल हैं। शुरुआती जांच में सामग्री क्रय में गड़बड़ी और प्रक्रियागत अनियमितता पाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *