विद्यार्थियों के गणितीय कौशल को मजबूत करना जरूरी है

प्राथमिक स्तर की शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने व विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता, संख्यात्मक दक्षता को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। दूसरे चरण में शुरू हुए यह प्रशिक्षण शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल ग्राम कुई में 15 जनवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दिया जा रहा है। इसमें 12 संकुल के कुल 125 प्राथमिक शिक्षक सहभागिता कर रहे हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नई पाठ्य-पुस्तकों के अनुरूप शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाना और कक्षा स्तर पर बच्चों की साक्षरता एवं गणितीय कौशल को मजबूत करना है। कार्यक्रम में शिक्षकों को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2022 के अनुसार बहुभाषा आधारित शिक्षा और संतुलित भाषा शिक्षण पद्धति के चार खंडों मौखिक भाषा विकास, शब्द पहचान, पठन, लेखन के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में कुई जोन अंतर्गत ग्राम कुई, नेऊर, बदना, पोलमी, भाकुर, सैंदूरखार, मुनमुना, चियाडाड़, चतरी, कोदवागोडान, सरईसेत, खैरडोंगरी के प्राथमिक शिक्षकों शामिल किया गया है। बच्चों के पठन और लेखन कौशल पर जोर दिया गया प्रशिक्षण में मौखिक भाषा विकास अंतर्गत शिक्षक मातृभाषा में बच्चों के साथ चित्रों पर बातचीत, अनुभव साझा करना, कहानी सुनाना, नाटक और पात्र अभिनय जैसी गतिविधियां किया जा रहा। इससे बच्चों की संवाद क्षमता, अभिव्यक्ति और समझ विकसित होगी। शब्द पहचान के प्रशिक्षण में ध्वनि जागरूकता, डिकोडिंग, ग्रिड पर कार्य, ब्लेंडिंग जैसे तरीकों के माध्यम से बच्चों को अक्षरों और शब्दों को पहचानने में मदद दी जाएगी। पठन और लेखन कौशल के विकास पर भी जोर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *