बलरामपुर जिले की डिंडो पुलिस चौकी ने नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज पंडो (25 वर्ष) ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ रखा और लगातार शोषण करता रहा। नाबालिग के पिता ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। पड़ोस के गांव का आरोपी लड़की को अपने साथ लेकर गया और शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ में आरोपी से जुर्म कबूल कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


