बीयूवीएम का सम्मेलन संपन्न, 8 प्रस्ताव पास

जयपुर | स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा और लोकल फोर के लिए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बीयूवीएम) की ओर से जयपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हो गया। इसमें 8 प्रस्ताव पास किए। बीयूवीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में स्वदेशी अपनाते हुए आयात पर निर्भरता कम करने और स्‍थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव लाए गए। इन प्रस्तावों में स्थानीय उत्पाद, स्थानीय व्यापार एवं स्थानीय पर्यटन को प्रोत्साहन, लोकल फोर ग्लोबल में गांव से विदेश तक व्यापार को बढावा, ऑनलाइन ट्रेड से पारंपरिक व्यापार की चुनौती को दूर करना, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को संबल, जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने, मंडी टैक्स ‘वन नेशन, वन टैक्स’ के आधार पर पूरे देश में एक समान करने, एफएसएसएआई को लेकर बाजार में भ्रांतियों को दूर करने की मांग और पेस्टीसाइड्स का उपयोग कृषि जिंसों पर प्रस्तावित मानकों के अनुसार करने से संबंधित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *