RU; डॉक्टर्स ने छात्राओं को बताए सर्वाइकल कैंसर के टीके के महत्व

जयपुर | राजस्थान विश्वविद्यालय (आरयू) के महिला अध्ययन केंद्र और गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार को कैंसर जागरूकता और अंतरंग स्वच्छता जागरूकता सत्र ह​ुआ। एसएमएस हॉस्पिटल की सहायक प्रोफेसर व कैंसर सर्जन डॉ. नैना अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋचा अहलूवालिया और त्वचा विशेषज्ञ डॉ. कृति अवस्थी ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के टीके के महत्व, स्वयं परीक्षण, वेपिंग के हानिकारक प्रभावों और अंतरंग स्वच्छता बनाए रखने के तरीकों की जानकारी दी। आयोजन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, लक्षणों को पहचानने, समय पर जांच के प्रति जागरूकता लाने के लिए कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा, जयपुर नगर निगम की पूर्व मेयर सौम्या गुर्जर, प्रो. सरिना कालिया और प्रो. नूपुर माथुर के नेतृत्व में हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *