मनरेगा सुधार पर कांग्रेस का विरोध मुद्दाविहीन : राठौड़

जयपुर | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मनरेगा को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर हमला बोला है। राठौड़ ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित भारत गारंटी- रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ किया गया है, जिसे वीबी-जी राम जी कहा जा रहा है। इसमें कांग्रेस को परेशानी क्यों हो रही है, यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन मुद्दाविहीन है और जनता को भ्रमित करने का प्रयास मात्र है। राठौड़ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मनरेगा में सुधार कर रोजगार के दिन बढ़ाए, भ्रष्टाचार रोका और मजदूरी भुगतान 15 दिन में अनिवार्य किया। अब हर ग्रामीण परिवार को साल में 125 दिन रोजगार की गारंटी दी गई है। योजना में ग्राम पंचायतों को अधिक अधिकार, देरी पर मुआवजा और कौशल विकास पर जोर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *