छात्रों से संवाद : युवा राष्ट्र के कर्णधार जयपुर | मुख्यमंत्री ने सीएमआर पर सार्वजनिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों से बजट पूर्व संवाद किया। सीएम ने कहा कि युवा राष्ट्र के कर्णधार हैं। विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। विकसित राजस्थान के लक्ष्य में युवाओं की अहम भागीदारी है। सरकार युवाओं के सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है। युवाओं ने शिक्षा उन्नयन, रोजगार, कौशल एवं उद्यमिता, स्टार्टअप सहित कई विषयों पर अपने सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने युवाओं के सुझावों पर कहा कि इन्हें आगामी बजट में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। कर्मचारियों से संवाद करते सीएम भजनलाल शर्मा। जयपुर | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सीएमओ में कर्मचारी संगठनों के साथ बजट पूर्व संवाद किया। सीएम ने कहा कि कर्मचारियों की सेवाओं के माध्यम से ही सरकार जनकल्याणकारी नीतियों के लक्ष्यों को पूरा कर सकती है। महिला, युवा, मजदूर और किसान कल्याण का मार्ग कर्मचारियों की निष्ठा और समर्पण से ही संभव है। वहीं सीएम ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार कार्मिकों के कल्याण, उनके हितों की रक्षा और कार्य परिस्थितियों में सुधार के लिए हमेशा तत्पर है। सरकार इन संगठनों के माध्यम से कर्मचारियों की अपेक्षाओं और सुझावों को बजट में स्थान देने का प्रयास करेगी। बजट पूर्व संवाद में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिए। उन्होंने सरकारी नौकरी की घोषणाओं और कर्मचारियों के हित में निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


