जयपुर | राष्ट्रीय युवा दिवस पर राजस्थान विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के युवाओं ने राजस्थान विधानसभा के सदन, भवन और संग्रहालय को देखा। देवनानी ने युवाओं का आव्हान किया कि वे निरन्तर मेहनत करें, आगे बढ़ें और राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय भागीदार बने। देवनानी ने युवाओं को युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को नशे की लत से दूर रहने और ओवर स्पीड से वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा। युवाओं ने विधानसभा को देखने का अवसर प्रदान करने के लिए स्पीकर देवनानी का आभार जताया।


