जयपुर | महात्मा गांधी हॉस्पिटल राजा पार्क के सहयोग से चिकित्सा शिविर लगा। इसमें सीटी स्कैन, एक्स-रे, दंत परीक्षण, नेत्र परीक्षण तथा जनरल फिजीशियन परामर्श सहित सभी आवश्यक जांच की गईं। डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, डॉ. मीता शर्मा, डॉ. मालचंद वर्मा, डॉ. पूर्वा वाधवा व डॉ. कविता शेट्टी ने सेवाएं दी। एनएसएस फाउंडेशन की ओर से सभी डॉक्टरों को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तथा सहयोगी स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। शिविर का सैकड़ों रोगियों ने लाभ प्राप्त किया।


