सब जूनि. नेशनल सॉफ्टबॉल में बॉयज टीम ने जीता गोल्ड

जयपुर | झज्जर में आयोजित 38वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल में राजस्थान की बॉयज टीम ने गोल्ड और गर्ल्स टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत इतिहास रच दिया। छह साल के बाद इस प्रतियोगिता में राजस्थान की टीमों ने पदक जीता है। राजस्थान राज्य सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष मो. इस्लाम नकवी ने यह जानकारी दी। परिणाम इस प्रकार रहे गर्ल्स कैटेगरी : लीग में चंडीगढ़ को 6-0 से, प्री क्वार्टर में बिहार को 10-0 से, सुपर लीग में तेलंगाना को 12-2 से, मध्य प्रदेश को 9-2 से, पंजाब को 7-4 से हराया। सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ से 2-1 से हारी, कांस्य पदक मुकाबले में मध्य प्रदेश को 6-2 से हराया। बॉयज कैटेगरी : लीग में तमिलनाडु को 1-0 से, प्री क्वार्टर में हरियाणा को 2-0 से, सुपर लीग में आंध्र प्रदेश से 2-3 से हारी, जम्मू एंड कश्मीर को 1-0 से, तेलंगाना को 1-0 से हराया। सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ को 1-0 से, फाइनल में महाराष्ट्र को टाईब्रेकर में 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *