रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में राजस्थान यूनाइटेड ने जीता अंडर-16 RUFC विंटर कप खिताब

जयपुर सिटी FC 2-1 से जीती, तीनों गोल विजयी टीम ने किए जयपुर |राजस्थान बी डिवीजन सीनियर पुरुष फुटबॉल लीग में जयपुर सिटी एफसी ने दूसरी जीत दर्ज की। जयपुर सिटी ने राजस्थान फुटबॉल स्कूल को 2-1 से हराया। खास बात यह है कि तीनों ही गोल विजयी टीम के खिलाड़ियों ने किए। सचिन ने एक आत्मघाती गोल किया। जयपुर सिटी की ओर से अनुज और सचिन ने गोल किए। राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने यह जानकारी दी। प्लेयर ऑफ द मैच सचिन ही रहे। रेड स्टोन एफसी और जेरठी एफसी के बीच मुकाबला 2-2 से बराबर रहा। रेड स्टोन की ओर से विशाल डागर और राकेश ने जेरठी की ओर से विजयपाल जाखड़ और अभिषेक काजला ने गोल किए। विजयपाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। जयपुर |राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने आरयूएफसी अंडर-16 विंटर कप का खिताब जीत लिया। रोंगटे खड़े कर देने वाले फाइनल मुकाबले में मेजबान क्लब ने बेंगलुरु सॉकर स्कूल को पेनल्टी शूटआउट में हराया। इस विंटर कप में 8 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें दो टीमें राजस्थान से बाहर की थीं। आरयूएफसी के यूथ फुटबॉल को बढ़ावा देने में यह टूर्नामेंट मील का पत्थर साबित होगा। निर्धारित समय तक मुकाबले 5-5 से बराबर रहने के बाद मेजबान क्लब ने रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। निर्धारित समय तक राजस्थान यूनाइटेड की ओर से रीजन, वैंटिआ, यैफाबा और चारण ने 1-1 गोल किया। एक गोल आत्मघाती हुआ। बेंगलुरु सॉकर के लिए अक्षज ने 4 और अथर्व ने एक गोल किया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट हुआ। फाइनल के दौरान आरयूएफसी की डायरेक्टर रोशनी टाक चीफ गेस्ट थीं। उन्होंने कहा, ‘आरयूएफसी आने वाले सालों में विंटर कप को और विस्तार देगा। यूथ डेवलपमेंट में यह टूर्नामेंट मील का पत्थर साबित होगा। इससे युवा फुटबॉलर्स के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर मुहैया कराए जाएंगे।’

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *