यू-ट्यूब देखकर सीखा तरीका, ATM तोड़ने आया बदमाश, पीछा कर दबोचा

पुलिस की गश्त देखकर भागा कांस्टेबल ने दिखाई बहादुरी जयपुर खोरा बीसल इलाके में सोमवार तड़के एक बदमाश दादी का फाटक के पास स्थित एटीएम को तोड़ने पहुंच गया। वारदात के दौरान एटीएम में 15 लाख रुपए भरे थे। वारदात के दौरान जैसे ही खोरा बीसल थाने का गश्ती दल पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग गया। थाने के दो जवानों ने करीब 700 मीटर पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी आशीष बिहार के पटना स्थित हाजीपुर का रहने वाला है, जो नांगल जैसा बोहरा में किराए के मकान में रहता है। डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि सोमवार तड़के 3 बजे खोरा बीसल थाने की ईआर गश्त करते हुए दादी का फाटक के पास पहुंची। वहां पर पुलिस की गाड़ी की देख एटीएम बूथ से आरोपी भागने लगा। तभी ईआर पर तैनात कांस्टेबल विष्णु कुमार ने 700 मीटर तक पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने एटीएम बूथ चेक किया तो टूटा पड़ा था। विष्णु ने लूट की वारदात होने से बचा लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान विष्णु ने पीछा किया तो आरोपी आशीष जमीन पर गिर गया। पकड़ने के दौरान कांस्टेबल आशीष भी गिर गया, जिससे पैर में हल्की चोट लगी है। डीसीपी ने आगे की कार्रवाई के लिए एसीपी आलोक सैनी व एसएचओ सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीमें बनाई है। आरोपी से पूछताछ और मोबाइल चेक किया तो पुलिस चौंक गई। आरोपी ने यू-ट्यूब से सीखा कि एटीएम कैसे लूटे। एटीएम लूटने के तरीके बताने वाले कई वीडियो देखे और इसके बाद एटीएम चिह्नित कर वारदात करने पहुंचा। आरोपी के खिलाफ पहले से श्याम नगर थाने में एक आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *