भास्कर न्यूज | जालंधर सतगुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश दिवस के मौके पर पहली प्रभातफेरी श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान, नई आबादी जल्लोवाल गुरु घर से निकाली गई। इस दौरान केपी नगर, देव नगर, सिद्धार्थ नगर, चन्नन नगर और बूटा मंडी की परिक्रमा की गई। संगत ने फूलों से स्वागत किया और बाणी का गुणगान किया।सेवादार बिट्टू लाखा के परिवार ने चाय का लंगर लगाया। साथ ही कमल नैन सोढ़ी के परिवार द्वारा दूध और समोसे का लंगर लगाया गया। इस अवसर पर चेयरमैन राम धन, प्रधान मुलख राज, विक्की सोढ़ी, हैप्पी, साबी, शीला देवी, मीना कुमारी मौजूद रहे।


