कल मकर सक्रांति पर भी चलेगी कोल्डवेव:15 जनवरी से मिलेगी थोड़ी राहत,इस सीजन में 3 बार माइनस में पहुंचा पारा

सीकर जिले में आज मौसम में बड़ा बदलाव आया है। दो दिन के बाद आज सीकर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के ऊपर पहुंच चुका है। हालांकि सीकर में आज और कल भी कोल्ड वेव का अलर्ट है। 15 जनवरी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि सीकर में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होना शुरू होगी। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर सोमवार को न्यूनतम तापमान – 1.9 और अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को भी सीकर का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया था। रविवार को सीकर में सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान – 3.4 डिग्री दर्ज किया गया था। सर्दी के सीजन में इस बार दिसंबर महीने में सीकर का न्यूनतम तापमान एक बार भी जमाव बिंदु के नीचे माइनस में नहीं गया। वहीं जनवरी महीने में केवल तीन दिन 4 जनवरी को -0.2, 11 जनवरी को- 3.4 और 12 जनवरी को -1.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रदेश में लगातार कोल्ड वेव चलने की वजह से शेखावाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नीचे पहुंचा है। आज और कल मकर संक्रांति के दिन भी सीकर में कोल्ड वेव चलेगी। इस दौरान यहां पर रात के साथ-साथ दोपहर में भी तेज सर्दी रह सकती है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार सीकर में कल मकर संक्रांति पर कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अब एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। दो दिन तो तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। सीकर में 5 दिन का न्यूनतम तापमान.. प्रदेश में मौसम का हाल जानना है तो पढ़िए यह खबर.. राजस्थान के 10 जिलों में आज सर्दी का अलर्ट:8 जिलों में आज भी स्कूल बंद, बर्फ जमी, जानें- मकर संक्रांति पर कैसा रहेगा मौसम राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी 10 शहरों में तेज सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है।जयपुर सहित 8 जिलों में आज भी 5th और 8th तक के बच्चों की छुट्‌टी है। हालांकि, मकर संक्रांति बाद से सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *