केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आज खैरथल में:कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, बड़ी घोषणा की भी उम्मीद

खैरथल में 13 जनवरी को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान खैरथल के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं होने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी और राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे। ये सभी नेता ग्रीनलैंड होटल में दोपहर 1 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे मारुत नंदन फैक्ट्री के पास बाबा बंदा सिंह बहादुर बाईपास के शिलान्यास से होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर ग्रीनलैंड होटल में आमसभा को संबोधित किया जाएगा। इस सभा के दौरान रेलवे ओवरब्रिज और विभिन्न जल परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में ओम शांति मार्ग का शिलान्यास किया जाएगा। दिनभर के कार्यक्रमों का समापन शाम 4 बजे गुरु मंगल गिरी संन्यास आश्रम शिवालय में पूजा-अर्चना के साथ होगा। ये विकास कार्य पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव की अनुशंसा पर शुरू किए जा रहे हैं। नगर परिषद क्षेत्र के विस्तार के बाद इसमें शामिल किए गए 19 गांवों के विकास के लिए भी ठोस पहल की गई है। पूर्व विधायक ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र की आवश्यकताओं से अवगत कराया था। नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा करती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का समान विकास आवश्यक है। खैरथल को केंद्र में रखकर योजनाबद्ध विकास किया जा रहा है और भविष्य में भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह का माहौल है। 13 जनवरी को खैरथल के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की प्रबल संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *