अलवर में सरसों के दानों पर बर्फ जमी,VIDEO:न्यूनतम तापमान 3 डिग्री,बर्फीली हवाओं से तेज ठंड का अहसास

अलवर जिले में तापमान पाला जमाव बिंदु की ओर बढ़ गया है। खेतों में फसलों पर ओस जमने लगी है और कई जगह सरसों के दानों पर बर्फ जम गई है। जिले के कुछ इलाकों में हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया हुआ है। शीत लहर और बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बनी हुई है। हालांकि सुबह सूरज निकलने और धूप खिलने से सर्दी से कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन तेज ठंडी हवाओं के चलते कंपकंपी बनी रहती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक तेज सर्दी का दौर जारी रहेगा। देखे तस्वीरें…. जिले में पाला जमने से सरसों की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार सरसों के दानों में बर्फ जमने से दानों में खराबा आ सकता है। हालांकि फिलहाल फसलों में अच्छी रौनक बनी हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अलवर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक रहने की संभावना है। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में जिले में लगातार धूप निकलने से दोपहर के समय सर्दी से कुछ राहत मिलती है, लेकिन शाम चार बजे के बाद ठंड का असर तेज हो जाता है। शहर में रात सात बजे के बाद सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम नजर आती है, जबकि ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव जलाकर सर्दी से राहत पा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *