खेत की बाड़ में छुपा रखे थे मादक-पदार्थ, 1 गिरफ्तार:47.6KG डोडा-पोस्त चूरा, 46.7 मिश्रित पदार्थ को किया जब्त, खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी

बालोतरा जिले की पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 47.665 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त चूरा और 46.790 किलोग्राम मिश्रण में उपयोग लिए जाने वाले पदार्थ को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से डोडा-पोस्त की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। बालोतरा एसपी रमेश ने बताया- नशाखोरी पर प्रभावी कंट्रोल उन्मूलन के लिए पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले में मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने के लिए स्पेशल अभियान ऑपरेशन विषभंजन चलाया जा रहा है। एएसपी हरफूल सिंह और डीएसपी देरावरसिंह के सुपरविजन में सिवाना थानाधिकारी चंद्रसिंह के नेतृत्व टीम बनाई गई। जिला स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि भंवरलाल पुत्र टीकमाराम निवासी कुशीप,सिवाना अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त का कारोबार करता है। अपने खेत की बाड़ में डोडा-पोस्त समेत आरोपी को पकड़ा जा सकता है। डोडा-पोस्त और उसमें मिश्रण करने वाले पदार्थ को जब्त किया इस सूचना पर पुलिस टीम ने उनके निवास स्थान कुशीप पहुंची। मौके पर पुलिस जाब्ता को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता से पीछा कर डिटेन किया। पूछताछ पर उसने अपना नाम भंवरलाल पुत्र टीकमाराम निवासी कुशीप, सिवाना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 47.665 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त चूरा व 46.790 किलोग्राम डोडा-पोस्त में मिश्रण के लिए उपयोग लिए जाने वाले पदार्थ को जब्त की है। पुलिस टीम ने आरोपी तस्कर भंवरलाल को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *