शहर में रात के समय बढ़ेगा ठंड का असर:मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी, काजरी ने भी किसानों को दी खास सलाह

जोधपुर शहर में आज मौसम साफ है। पिछले दो दिनों के मुकाबले हल्की सी तापमान में बढ़ोतरी हुई है, हालांकि ठंड का असर बना हुआ है। आज जोधपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेलियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। इसके चलते तापमान में मामूली उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं बारिश जैसी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि रात के समय ठंड का असर आगामी दिनों में बढ़ने के आसार है। बता दें कि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर में सुबह ओर शाम के समय ठंड का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि दिन में हल्की धूप की वजह से ठंडक से कुछ राहत मिल रही है। किसान भाइयों को काजरी की ओर से सरसों की फसल को लेकर सुझाव दिए गए हैं। जिसमें फलियों में हरे बीज बनने पर सिंचाई करने की सलाह दी गई है। प्याज की फसल में 10 से 12 दिन में सिंचाई करने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *