बांसवाड़ा में आज 6 घंटे बिजली कटौती:सुबह 9 बजे से सप्लाई होगी प्रभावित, परतापुर और तलवाड़ा क्षेत्रों पर पड़ेगा असर

भीलवाड़ा के परतापुर क्षेत्र में मंगलवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह कटौती 11 केवी आशापुरा फीडर पर रखरखाव कार्य के चलते की जाएगी। इस दौरान परतापुर का मुख्य बाजार और उससे जुड़े रिहायशी इलाके प्रभावित रहेंगे। वहीं तलवाड़ा क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। तलवाड़ा जीएसएस से जुड़े 33-11 केवी फीडर पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके कारण तलवाड़ा, मूंगथली और उमराई पावर हाउस से जुड़े गांवों व मोहल्लों में बिजली गुल रहेगी। जिले में बिजली तंत्र के सुदृढ़ीकरण और आगामी दिनों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा मंगलवार को व्यापक स्तर पर रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य किया जा रहा है। विभाग के अनुसार इस दौरान तकनीकी सुधार और जरूरी मरम्मत कार्य किए जाएंगे। कटौती के दौरान दोपहर के समय घरेलू कार्यों के साथ-साथ कृषि गतिविधियों पर भी असर पड़ सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। विद्युत विभाग अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य बिजली लाइनों की सुरक्षा बढ़ाने और बार-बार आने वाले फॉल्ट की समस्याओं को कम करने के लिए किया जा रहा है। मेंटेनेंस पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले से अधिक स्थिर और बेहतर होने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *