दौसा जिले में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। यहां सोमवार शाम को सर्द हवा का दौर शुरू हुआ, जो मंगलवार सुबह तक महसूस किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया। इससे फसलों और घास-फूस पर ओस की बूंदें जमी देखी गई। सुबह के वक्त लोग अलाव का सहारे ठंड से बचाव का जतन करते देखे गए। हालांकि कई दिनों से लगातार धूप निकलने से लोगों को राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। इसके चलते तापमान में मामूली उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं बारिश जैसी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि रात के समय ठंड का असर आगामी दिनों में बढ़ने के आसार हैं। यहां सुबह और शाम के समय ठंड का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि दिन में तेज धूप की वजह से ठंडक से कुछ राहत मिल रही है। वहीं दूसरी ओर शीतकालीन छुट्टियों के बाद प्राइमरी से 8वीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टियों में बदलाव किया गया है। अब सिर्फ प्राइमरी से 5वी क्लास तक के बच्चों की छुट्टी बढाई गई है, जबकि क्लास 6 से उपर की सभी कक्षाएं नियमित रूप से शुरू हो गई है। मंगलवार को शहर की कॉलोनियों में स्कूलों वाहनों की आवाजाही देखी गई।


