अजनाला रोड पर सड़क किनारे बने गड्ढे

अमृतसर| अजनाला रोड पर सड़क निर्माण के बाद साइडों को सड़क के लेवल के साथ नहीं मिलाया गया, जिससे सड़क के दोनों ओर गड्ढेनुमा स्थिति बन गई है। यह हालात वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। तेज रफ्तार में चलते वाहन अक्सर संतुलन खो देते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति और भी जोखिम भरी है। लोगों का कहना है कि रात के समय और बारिश के दौरान यह गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की साइडों को तुरंत सड़क के बराबर किया जाए। – दिलबाग सिंह, निवासी अजनाला रोड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *