चंडीगढ़ में वाहन की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत:सेक्टर 34-35 डिवाइडिंग रोड पर देर रात हादसा, एक साल पहले हुई शादी

चंडीगढ़ के सेक्टर 34-35 की डिवाइडिंग रोड पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से फूड सप्लाई करने वाले डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसा रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच हुआ, जब बाइक सवार युवक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खुशमीत रावत के रूप में हुई है। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी और वह मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला था। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन और उसके ड्राइवर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। डेढ़ साल से चंडीगढ़ में रह रहा था
खुश्मीत के मकान मालिक सनी शर्मा ने बताया कि वह सेक्टर-45 में उनके मकान में करीब डेढ़ साल से किराये पर रह रहा था। वह मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला था और स्विगी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है। उसके शव सेक्टर-32 अस्पताल की मॉर्च्युरी में में रखवाया गया है। दोस्त ने दी थी रात में बाहर न जाने की सलाह
सनी शर्मा के अनुसार, हादसे से कुछ देर पहले खुशमीत के दोस्त उसे रात में बाहर न जाने की सलाह दे रहे थे। मगर, उसने कहा था कि रात के समय ऑर्डर ज्यादा आते हैं और अच्छी कमाई हो जाती है। इसी दौरान वह डिलीवरी के लिए निकला और रास्ते में यह हादसा हो गया। टक्कर के बाद मौके पर काफी खून बह चुका था, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को ट्रेस कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *